मैं यहां भावी पीएम, स्पीकर और मंत्रियों से मिल रहा हूंः दर्शन सिंह समेरिटंस में छात्र मंत्री परिषद का गठन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 6 September 2024

मैं यहां भावी पीएम, स्पीकर और मंत्रियों से मिल रहा हूंः दर्शन सिंह समेरिटंस में छात्र मंत्री परिषद का गठन


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मैं यहां भावी पीएम, स्पीकर और मंत्रियों से मिल रहा हूंः दर्शन सिंह

समेरिटंस में छात्र मंत्री परिषद का गठन


नर्मदापुरम। मैं इस विद्यालय में आकर अभिभूत हूं। यहां आकर मुझे अपने स्कूल के दिन तो याद ही गए साथ ही यहां के व्यावहारिक प्रशिक्षण को देखकर मन गदगद हो गया। विद्यालय के छात्र परिषद के गठन की प्रक्रिया के बारे में जानकार ऐसा लग रहा है कि मानो मैं यहां इस देश के भावी पीएम, गृहमंत्री और स्पीकर से मिल रहा हूं। यह बात शुक्रवार को समेरिटंस इंग्लिश मीडियम स्कूल सांदीपनी परिसर में नवीन छात्र परिषद के गठन और शपथ ग्रहण समारोह में पधारे सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कही। 

उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रणाली की प्रशंसा करना चाहता हूं, जहां बच्चों को इस गंभीरता के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। स्कूलों में सीआर नियुक्त करने, छात्राध्यक्ष बनाने की परंपराएं तो सुनी थी, लेकिन पहली बार यह जानकार अति प्रसन्नता हुई कि बकायदा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत छात्र परिषद का गठन किया गया। इससे बच्चों को देश की निर्वाचन प्रक्रिया के साथ ही लोकतंत्र और संसदीय ज्ञान प्राप्त हुआ होगा। यह अपने आप में प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों प्रधानमंत्री करण टहलानी, गृहमंत्री पलास दुबे और स्पीकर पायल को बैच पहनाया और शपथ दिलाई। उन्होने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के मन की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। यदि आप कोई बात मन में ठान लेते हैं तो वह अवश्य पूरी होती है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ब्रेड हॉक का मशहूर किस्सा भी सुनाया। 

इसके पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रमोद शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सांसद श्री चौधरी ने विद्यालय का भ्रमण किया और दैनिक कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण बहुत ही संस्कारक्षम है। इसके पूर्व डायरेक्टर डा आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, आरके सिंह, राजेंद्र रघुवंशी, विक्रांत खम्परिया, अमित माहेश्वरी आदि ने सांसद का भावभीना स्वागत किया।



No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here