स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी नपाध्यक्ष ने स्कूली विद्यार्थियों को बताया स्वच्छता का महत्व स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है : नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 September 2024

स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी नपाध्यक्ष ने स्कूली विद्यार्थियों को बताया स्वच्छता का महत्व स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है : नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी

नपाध्यक्ष ने स्कूली विद्यार्थियों को बताया स्वच्छता का महत्व 

 स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है : नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव


एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम्। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में नगरपालिका विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही। नपाध्यक्ष और नगर पालिका की टीम द्वारा 30 सितंबर को नगर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्वच्छता का महत्व समझाया गया। 

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव नगर के आईटीआई स्थित कैरियर कांवेंट स्कूल, बाबई रोड पर स्थित कैंपियन स्कूल पहुंची। वहां उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।आसपास स्वच्छता बनाए रखने से बीमारियां हमसे कोसों दूर रहती है। उन्होंने बच्चों को बताया कि नगरपालिका स्वच्छता को लेकर बेहद सजग है। नपा द्वारा घर-घर कचरा लेने के लिए वाहन चला रही है आप सभी उसी में कचरा डालें तथा अपने माता पिता और आसपड़ोस के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। सूखा कचरा और गीला कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन में रखें। घरों के आसपास, स्कूल व क्लास रूम में किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। प्लास्टिक और पालिथिन का उपयोग करते हैं तो उसे तुरंत बंद कर दें। आप और हम सब मिलकर नर्मदापुरम् नगर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रण लें और भारत का नंबर वन शहर बनाएं। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने नागरिकों से कहा कि नर्मदापुरम नगर को स्वच्छता में नंबर वन बनाएं तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। शहर आपका अपना है इसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। 

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य स्रेहा गौर, कैंपियन स्कूल की प्राचार्य नीलू सेठ, नपा से स्वच्छता नोडल अधिकारी उपयंत्री प्रतिमा बेलिया, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमलेश तिवारी, आईईसी की टीम, प्रशांत अवस्थी, सतीष यादव, विशाल शर्मा सहित स्कूली बच्चे और शिक्षक उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

पुलिस ने 60 घंटे के भीतर ग्राम मोरपानी हत्याकांड का किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम    पुलिस ने 60 घंटे के भीतर ग्राम मोरपानी हत्याकांड का किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साई...

Post Top Ad

Responsive Ads Here