मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
*जो भटकता नहीं है वह जीवन की राह पाता है : संभागीय उपायुक्त*
*जनजातीय उपायुक्त जे पी यादव ने किया केसला ब्लॉक के छात्रावासो का निरीक्षण*
*नर्मदापुरम।संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जेपी यादव द्वारा रविवार को केसला ब्लॉक मे संचालित पांच विभागीय छात्रावासों, बालक छात्रावास और कन्या आश्रम सुखतवा, बालक आश्रम पाढर, कन्या सीनियर छात्रावास केसला, कन्या आश्रम चूरना का आकस्मिक निरिक्षण किया गाय। निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने आवास, भोजन, बिजली, पानी,स्वास्थ्य परिक्षण,अभिलेखों आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता आदि का अवलोकन किया।
बालक आश्रम पोढार मे अधीक्षक और स्टाफ द्वारा तैयार किये गए हरे भरे परिसर की प्रशंसा की। यहाँ पर 10-10 प्रकार के फलदार और फूलदार तथा 5 प्रकार की सब्जियां बड़े स्तर पर लगी हुई पाई गईं। छात्रावास के कमरे व्यवस्थित और परिसर साफ सुथरा पाया गया। बच्चों के कपड़े धोने के वाशिंग मशीन, शुद्ध पेयजल के लिए आर.ओ.तथा कूलर भी उपलब्ध है। यह उत्कृष्ट श्रेणी का अभिनव छात्रावास है।
कन्या आश्रम सुखतवा मे स्थान का अभाव पाया गया इसके आलावा व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। छात्राओं ने बताया की यहाँ अच्छा लगता है इसलिए उन्हें घर की याद नही आती। अधीक्षक का व्यवहार माँ के सामान बताया। कन्या छात्रावास केसला मे श्री यादव ने छात्राओं से कैरियर के बारे मे भी चर्चा की। छात्राओं से कहा कि समय का सदुपयोग करें क्योंकि गया हुआ समय वापस नहीं आता। जीवन के इस मोड़ पर जो अपने को भटकने से बचा लेगा वो जीवन को संवार लेगा। उनकी प्रेरक बातों से उन्होंने छात्राओं का होंसला बढ़ाया।
श्री यादव ने आश्रम के छोटे बच्चों से कविताएं सुनी और उन्हें टॉफी वितरित की। उपायुक्त को अवगत कराया गया कि बालक छात्रावास सुखतवा का नवनिर्मित भवन विभाग को हस्तांतरित न होने से वर्तमान भवन मे छात्रावास के संचालन मे असुविधा हो रही हैं। उक्त संबंध में सहायक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि निर्माण एजेंसी से सम्पर्क कर भवन को शीघ्र आधीपत्य मे लेकर संचालन करावें।
उपायुक्त ने कन्या आश्रम चूरना मे अभिलेख अध्ययतन संधारित नही पाए जाने पर अधिक्षिका के प्रति नाराज़गी व्यक्त करते हुऐ उन्हें तीन दिवस मे अभिलेख संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक यादव, रूबी पंवार, सुषमा वरकडे का कार्य प्रशंसनीय पाया गया जबकि रीना सोलंकी के कार्य पर नाराज़गी व्यक्त की गई I

No comments:
Post a Comment