मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक पं गिरिजा शंकर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई
बैठक में गत वर्ष 2023-24 के आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष 2024-25 हेतु बजट निर्धारित किया गया
श्री राम लीला का मंचन आगामी आयोजन दिं. 27 सितंबर से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर तक होगा
नर्मदा पुरम। श्रीरामलीला महोत्सव समिति के संयोजक प्रशांत मुन्नू दुबे ने बताया कि समिति की वार्षिक बैठक पं गिरिजा शंकर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,बैठक में गत वर्ष 2023-24 के आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष 2024-25 हेतु बजट निर्धारित किया गया , श्रीरामलीला महोत्सव 2024 के अंतर्गत लीला के मंचन का आगामी आयोजन दिं. 27 सितंबर से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर तक होगा जिसमें जिसमें 27 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक की लीलाओं का मंचन सेठानीघाट पर होगा , दि. 2 अक्टूबर को भगवान श्रीराम की भव्य श्रीराम बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जावेगी ।
श्रीराम - रावण युद्द की लीलाओं का मंचन 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर दशहरा विजयादशमी तक कि लीलाओं का मंचन दशहरा मैदान पर होगा। दशहरा मैदान में विजया दशमी की रात्रि 9 बजे विशाल देवी जागरण सम्पन्न होगा। उत्तर भरतमिलाप 11 और 12 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक की लीला के मंचन से 18 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन होगा। समिति की बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा ,पूर्व विधायक पं गिरिजा शंकर शर्मा , पं गोपाल प्रसाद खड्डर ,अजय सैनी ,अरुण शर्मा ,महेंद्र चौकसे , महेंद्र यादव ,योगेश्वर तिवारी ,अधिवक्ता विनोद दीवान सहित रामलीला के सदस्य शामिल रहे ।
No comments:
Post a Comment