राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास के दौरान किया भव्य स्वागत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 9 September 2024

राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास के दौरान किया भव्य स्वागत


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास के दौरान किया भव्य स्वागत


नर्मदा पुरम। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों का जिले के प्रवास के दौरान संभाग एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा रेस्टोरेंट इटारसी में बैठक कर स्वागत किया गया है।

म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ संभाग  के संभागीय अध्यक्ष राजेश चौरे ने बताया कि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश चुनाव के पश्चात नर्मदापुरम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव महामंत्री जितेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ अनिल भार्गव प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत बैठक के दौरान भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा एवं राज्य कर्मचारी संघ जिला एवं संभाग के पदाधिकारियों ने किया। 

श्री चौरे ने जिले एवं संभाग में राज्य कर्मचारी संघ की गतिविधियों से अवगत कराते हुए भारतीय मजदूर संघ एवं संगठन में समन्वय की जानकारी की हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति श्रंखला में 05 तत्वों पर संभाग एवं जिले का व्याख्यान माला आयोजन करने पर जोर दिया एवं संभाग स्तर पर बैठक की कार्य योजना से अवगत कराया। 

जितेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री ने राज्य कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगो को लेकर आगामी माह में जिले एवं प्रदेश स्तर पर आंदोलन की तैयारी हेतु कर्मचारियों को जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही कर्मचारी हितैषी समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आश्वस्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने यह कहकर सभी का मन मोह लिया कि फूल मालाओ से नही समस्या की मालायें पहनाए, जिससे हम आपके लिए बेहतर प्रयास कर सके।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में भुवनेश्वर दुबे, सुरेश चिमानिया, सुंदर नारायण शर्मा, नरेंद्र रावत, शैलेंद्र तोमर, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष निपेंद्र सिंह महामंत्री, योगेंद्र शर्मा एवं राज्य कर्मचारी संघ के सुरेश कुमार चिमानिया, संतोष भरद्वाज, संतोष गौड़, बीपी.चौरे, गनेशी चौरे, राजेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर किया चल समारोह का भव्य स्वागत

  एके एन न्यूज पिपरिया/ नर्मदा पुरम  भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया  ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here