मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
हिंदी देश की सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है।
नर्मदा पुरम। शनिवार को स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदी देश की सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है। हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर से मिलवाती है।जिससे हिंदी का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विद्यालय में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें बच्चों ने कविता पाठ और विचार गोष्ठी के माध्यम से अपने विचार रखे। तथा हिंदी प्रश्नोत्तरी, प्रोजेक्ट वर्क, सुलेख प्रतियोगिता के द्वारा हिंदी भाषा के महत्व को समझा। प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी द्वारा बताया गया कि हमारे देश के लिए हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत का प्रतीक है। दरअसल 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की संविधान सभा द्वारा देश की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया गया था।
जिसके बाद से हिंदी भाषा पर लगातार काम हुआ और इसे बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में काम किया गया। साथ ही इस अवसर पर जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा का महत्व बताया गया। हिंदी दिवस कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थी गण तथा शाला परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम प्रभारी हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती अंजुली चौबे एवं सभी हिंदी शिक्षक रहे।


No comments:
Post a Comment