स्प्रिगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रैंक सेरेमनी का आयोजन" - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 10 September 2024

स्प्रिगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रैंक सेरेमनी का आयोजन"



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

"स्प्रिगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ रैंक सेरेमनी का आयोजन" 


नर्मदा पुरम। 13 एम.पी. बटालियन एनसीसी. कर्नल हरप्रीत सिंह के आदेश अनुसार स्प्रिगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को एनसीसी. रैंक सेरेमनी का आयोजन हुआ I सेरेमनी में बच्चों को रैंक वितरित करने के लिए 13 एमपी. बटालियन से सूबेदार मेजर जी.बी. सिंह व हवलदार दुर्गेश सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहेl 

स्कूल प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी एवं जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया I एनसीसी. में चयनित कैडेट्स जो पिछले 1 वर्ष से एनसीसी. में तैयारी कर रहे थे तथा जिनका अभी तक प्रदर्शन अच्छा रहाI उनमें से छात्र श्रीराज दीवान ने थल सैनिक कैंप में रहते हुए फायरिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा छात्र का चयन भोपाल हेड क्वार्टर में हुआ, साथ ही छात्र दक्ष कदम 13 एम. पी. बटालियन से सी. ए. टी. सी. कैंप के दौरान फायरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर चयनित हुआI 

इसके साथ छात्र ने ग्वालियर कैंप में अपना प्रदर्शन दियाI मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए एन.सी.सी. ए.बी.सी. सर्टिफिकेट के बेनिफिटस् बताए गए, साथ ही उन्होंने अपने कैडेट जीवन के अनुभवों को बच्चों के साथ साझा कियाI रैंक वितरित किए जाने पर प्राचार्य ने सभी बच्चों को बधाई प्रेषित कीI एनसीसी केयरटेकर कमलेश संतौरे ने आभार प्रकट किया।


No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद, हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर करते हैं साफ सफाई

एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम    अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद,  हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here