पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में 'नेक' राष्ट्रीय प्रत्यायन व मूल्यांकन परिषद की वर्कशॉप का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 10 September 2024

पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में 'नेक' राष्ट्रीय प्रत्यायन व मूल्यांकन परिषद की वर्कशॉप का आयोजन


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में

 'नेक' राष्ट्रीय प्रत्यायन व मूल्यांकन परिषद की वर्कशॉप का आयोजन 


नर्मदा पुरम।‌ पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में मंगलवार को 'नेक' राष्ट्रीय प्रत्यायन व मूल्यांकन परिषद की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य NAAC की मूल्यांकन प्रक्रिया और मान्यता प्रणाली को बेहतर ढंग से समझने का प्रयास था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय गृह विज्ञान अग्रणी महाविद्यालय नर्मदा पुरम से पधारी प्राध्यापक" डॉ रश्मि श्रीवास्तव " महा विद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन एव एन.ई.एस. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय गार्गव तथा पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ रश्मि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद' (NAAC) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की एक स्वायत्त संस्था है। जो किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान (HEI) की 'गुणवत्ता स्थिति' के निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और मान्यता प्राप्त संस्थानों का मूल्यांकन और प्रत्यायन करती है। 2022 तक सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए NAAC शिक्षा प्रणाली का एक अभिन्न अंग बन गया है। NAAC संस्थानों को निम्नलिखित मापदंडों पर ग्रेड देता है। पाठ्यक्रम संबंधी पहलू, शासन, नेतृत्व, प्रबंधन, बुनियादी ढाँचा सीखने के संसाधन, संस्थागत मूल्य सर्वोत्तम अभ्यास, अनुसंधान, परामर्श, विस्तार, छात्र सहायता और प्रगति, शिक्षण, सीखना और मूल्यांकन। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्वाति गुप्ता के द्वारा किया गया एवं आभार डॉ विनीत शुक्ला के द्वारा व्यक्त किया गया।


No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद, हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर करते हैं साफ सफाई

एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम    अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद,  हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here