मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आरटीओ अधिकारी ने किया माध्यमिक शाला ग्वालटोली का किया औचक निरीक्षण
बच्चो को किताबे गिफ्ट कर किया प्रोत्साहित।
नर्मदा पुरम। बुधवार को संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने विभागीय टीम के साथ नर्मदापुरम शहर के ग्वालटोली स्थित माध्यमिक शिक्षा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जिसमे शिक्षकों के आने के समय के और उपस्थिति को जांचा गया, इस दौरान शाला प्रिंसिपल श्रीमति साद में उपस्थित रही, जिनके द्वारा समस्त शाला का निरीक्षण करवाया गया तथा मांगी गई जानकारियों से अवगत करवाया गया, शाला में सफाई तथा अध्ययन का स्तर अच्छा पाया गया, शाला नियमित तौर पर संचालित पाई गई, पढ़ाई में अव्वल बच्चो को आरटीओ अधिकारी द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप किताबे दी गई, इसके बाद आरटीओ अधिकारी ने शाला द्वारा दिया जाने वाला मध्यान्ह भोजन का स्वाद लेकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की जिसमे भोजन मानक अनुरूप पाया गया, तथा शाला स्टॉफ को शाला में नियमित आने तथा बच्चो का विशेष ध्यान रखने और पढ़ाई में कमजोर बच्चो को अतिरिक्त समय देकर पढ़ाने को कहा गया, आरटीओ अधिकारी बनी स्कूल शिक्षिका - आरटीओ अधिकारी द्वारा बच्चो को विज्ञान तथा गणित विषय पढ़ाया गया, बच्चो ने भी इसका लुत्फ उठाते हुए आरटीओ अधिकारी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया, जिस पर उन्हें किताबे गिफ्ट दी गई, साथ ही आने वाली परिक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी बच्चो को विशेष इनाम देने को कहा गया, तत्पश्चात बच्चो संग शांति एवं संप्रभुता की शपथ ली गई और शाला परिसर में पौधारोपण किया गया।

No comments:
Post a Comment