मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नगरपालिका परिषद की बैठक संपन्न लोकसभा सांसद और राज्य सभा सांसद के मार्गदर्शन में हुई बैठक
100 करोड़ से अधिक के कार्य हुए स्वीकृत
सांसदों के मार्गदर्शन से नगर विकास को लगेंगे पंख
नर्मदापुरम्। नगर में पहली बार भारत के सबसे उच्च सदनों के प्रतिनिधि लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी और राज्यसभा सांसद, श्रीमती माया नारोलिया के मार्गदर्शन में नगरपालिका की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 100 करोड़ से अधिक के कार्य सर्वसम्मति से पारित किए गए।
इस अवसर पर सांसदगणों ने नपाध्यक्ष सहित पार्षदों को नागरिकों के कार्यों को संपन्न कराने के टिप्स दिए। राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पार्षदों के प्रति विनम्र व्यवहार रखना चाहिए। वे जनता से चुने हुए होते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता से करने चाहिए। सभी अधिकारी पार्षद समन्वय बनाकर नगर विकास के कार्य करें।
बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन सहित सभापति, पार्षदगण और नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन ने किया। स्वागत भाषण मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा दिया गया।
करोड़ों के कार्य स्वीकृत
लोकसभा सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के मार्गदर्शन में नगरपालिका की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर विकास से संबंधित 100 करोड़ की राशि से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए हैं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि
जन प्रतिनिधिगणों से मिले मार्गदर्शन से निश्चित ही नगर में विकास की रफ्तार में तेजी आएगी।



No comments:
Post a Comment