सीएम राइज विद्यालय पवार खेड़ा में पंडित कुंजीलाल दुबे संसदीय विद्यापीठ, भोपाल के द्वारा संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 1 October 2024

सीएम राइज विद्यालय पवार खेड़ा में पंडित कुंजीलाल दुबे संसदीय विद्यापीठ, भोपाल के द्वारा संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सीएम राइज विद्यालय पवार खेड़ा में पंडित कुंजीलाल दुबे संसदीय विद्यापीठ, भोपाल के द्वारा

संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई 


एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। सीएम राइज विद्यालय पवार खेड़ा में पंडित कुंजीलाल दुबे संसदीय विद्यापीठ, भोपाल के द्वारा संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीता शरण शर्मा,  अध्यक्षता विद्यापीठ की संचालक डॉ प्रतिमा यादव द्वारा की गई। विद्यापीठ द्वारा आमंत्रित विद्वान पुनीत श्रीवास्तव, सेवानिवृत्ति अपर सचिव मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा संसद का गठन, प्रश्न काल ,शून्य काल, ध्यानाकर्षण, विधेयक, स्थगन प्रस्ताव ,विशेष अधिकार ,बजट आदि कार्यवाही की जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर श्रीमती कुसुम दीक्षित चौहान प्रोफेसर, अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा छात्रों को विधान मंडल का गठन ,उसकी संरचना ,अवधि व संविधान की संक्षिप्त जानकारी  दी गई। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया ।

विधायक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि देश की कानून निर्माण प्रक्रिया किस प्रकार संचालित होती है विधायिका कैसे काम करती है। विद्यापीठ के माध्यम से यह जानकारी देश की भावी पीढ़ी तक पहुंच रही है। विद्यापीठ की संचालक द्वारा बताया गया कि संसदीय प्रक्रिया की प्रणाली से आज की पीढ़ी को अवगत होना नितांत आवश्यक है और विद्यापीठ यह कार्य करने में सफल रही है। अतिथि विद्वान श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के संसदीय प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न जैसे मनी बिल, बजट सत्र, शून्य काल सभी प्रश्नों के सहज सरल उत्तर देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किया । कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

 सीएम राइज विद्यालय पवार खेड़ा के प्राचार्य संदीपन नीखर द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की आयोजन विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाते हैं। देश की कानून निर्माण प्रक्रिया से अवगत कराते हैं एवं देश के लिए अच्छे राजनेता, विचारक तैयार करने में मदद करते हैं।



No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद, हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर करते हैं साफ सफाई

एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम    अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद,  हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here