मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आबकारी विभाग 2 अक्टूबर ड्रायडे पर अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध इटारसी क्षेत्र में की कार्यवाही
2 पेटी देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज
एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम।कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के 2 अक्टूबर ड्राय डे के परिप्रेक्ष्य में अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को इटारसी शहर में आबकारी टीम के द्वारा मदिरा के अबैध विक्रय ,परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध वृत इटारसी शहर ड्राई डे पर कार्यवाही करते हुए 2 आरोपी अवैध मदिरा के साथ गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तीखड़ में आरोपी शानू बरखने के रिहाएसी मकान से 1 पेटी देशी मदिरा जप्त की गई। वहीं ग्राम डोलरिया मिसरोद रोड से आरोपी कन्हैया भिलाला से 1 पेटी देशी मदिरा बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के 2 प्रकरण कायम किए गए । कुल जप्त मदिरा 18 बल्क लीटर अनुमानित कीमत 7000/- उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पड़रिया आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी विकास लोखंडे का महत्पूर्ण योगदान रहा।
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब को लेकर जिले में निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।


No comments:
Post a Comment