स्वच्छता ही सेवा अभियान का नगरपालिका में किया लाइव प्रसारण प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्रीजी को जनप्रतिनिधिगणों और अधिकारीगणों ने लाइव सुना *कर्मठ अधिकारी कर्मचारी हुए पुरस्कृत* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 2 October 2024

स्वच्छता ही सेवा अभियान का नगरपालिका में किया लाइव प्रसारण प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्रीजी को जनप्रतिनिधिगणों और अधिकारीगणों ने लाइव सुना *कर्मठ अधिकारी कर्मचारी हुए पुरस्कृत*


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्वच्छता ही सेवा अभियान का नगरपालिका में किया लाइव प्रसारण

 प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्रीजी को जनप्रतिनिधिगणों और अधिकारीगणों ने  लाइव सुना

*कर्मठ अधिकारी कर्मचारी हुए पुरस्कृत* 


एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम्। 2 अक्टूबर को स्वच्छता सेवा अभियान के अवसर पर नगरपालिका कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सभी ने लाइव सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, भाजपा के संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, भाजपा नेता गुडडू विवेक गौर, गोलू तिवारी सहित नगरपालिका के अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कर्मठ अधिकारी कर्मचारी द्वारा किए कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया। 

*स्वागत भाषण दिया* 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया एवं नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजना एवं गतिविधियां जो भी संचालित होती है आमजन को उनसे लाभांवित करते रहेंगे। नगर को स्वच्छ रखने में पूरी नगरपालिका की टीम और भी अच्छा कार्य करेगी। 

*अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित* 

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, एआरआई सुनील अवस्थी, रविंद्र सूर्यवंशी, दाताराम सगर, राजस्व शाखा के भुवन मेहतो, हांका दल से गगन सोनी, सफाई सुपरवाइजर रोहित बड़गूजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनका पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।  

*सब्जी मंडी के सफाई अभियान की  चर्चा* 

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दौरान सब्जी मंडी में नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के मार्गदर्शन में चलाए गए स्वच्छता अभियान की चर्चा रही। बार-बार स्क्रीन पर सब्जी मंडी चले अभियान के चित्र फ्लेश किए जा रहे थे।



No comments:

Post a Comment

भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर किया चल समारोह का भव्य स्वागत

  एके एन न्यूज पिपरिया/ नर्मदा पुरम  भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया  ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here