मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत आरटीओ ने श्रम दान कर मनाई गांधी जयंती, किए पुष्प अर्पित
नर्मदा पुरम। बुधवार को कलेक्टर के निर्देशानुसार *स्वच्छता ही सेवा* पखवाड़े के अंतर्गत आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने आरटीओ कार्यालय में समस्त स्टाफ के साथ मिलकर कार्यालय परिसर तथा बगीचे में साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया तथा इसे हर वर्ग तथा समाज के लिए जरूरी बताया, स्वच्छता से ही कई प्रकार की बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है और शुद्ध वातावरण से अपनी आयु को बढ़ाया जा सकता है, आरटीओ अधिकारी द्वारा सफाई के बाद देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करके पुष्प अर्पित किए।
इसके बाद आरटीओ सफाई कर्मचारी बंटी टांक को "बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ" का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, आरटीओ अधिकारी ने अपने समस्त स्टाफ को कार्यालय, अपने घर के आस पास तथा प्रत्येक जगह सफाई रखने को शपथ दिलाते हुए अपने जीवन में अपनाने और दूसरो को प्रेरित करने के लिए कहा।


No comments:
Post a Comment