मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
आरटीओ श्रीमति निशा चौहान ने पचमढ़ी और बनखेड़ी में बसों की सघन जांच पड़ताल की
2 वाहन जप्त किए, 35 वाहनों पर चालानी कार्रवाई से 50600 वसूले
एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। कलेक्टर के दिशा निर्देश अनुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार शनिवार को पचमढ़ी तथा बनखेड़ी में बसों के साथ साथ अन्य वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।
जिसमे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बसों की सीटों, अग्नि शमन यंत्र, मेडिकल बांस, आपातकालीन खिड़की, अधिक किराया, ओवरलोडिंग आदि के अलावा वाहनों के दस्तावेजों, चालक परिचालक के लाइसेंस, वर्दी आदि की जांच की गई।वर्मा ट्रेवल्स की यात्री बस यात्री सुविधाओं को पूरा करती नहीं पर जाने पर बस पर चालानी कार्यवाही की गई तथा चालक को शीघ्र बस की कमियों को पूरा करने की चेतावनी आरटीओ अधिकारी द्वारा दी गई।
आरटीओ श्रीमती चौहान की दो दिवसीय कार्यवाही सुबह से लेकर रात तक चली जांच-पड़ताल में लगभग 200 वाहनों की जांच में से 35 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 50600 रुपए के चालान काटे गए तथा अन्य 2 वाहनों को जप्त कर थाने में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया।
आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों के दस्तावेजों को पूर्ण करवाकर ही वाहनों का संचालन करें। जांच दल में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के साथ समस्त जांच टीम रही।


No comments:
Post a Comment