मंहगाई राहत नहीं मिलने से पेंशनर्स में भारी आक्रोश व्याप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 October 2024

मंहगाई राहत नहीं मिलने से पेंशनर्स में भारी आक्रोश व्याप्त

 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मंहगाई राहत नहीं मिलने से पेंशनर्स में भारी आक्रोश व्याप्त 


 नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के पेशनर्स को महगाई राहत नहीं दिये जाने से पेंशनर्स में काफी असन्तोष एवं आक्रोश है केन्द्र सरकार ने पेंशनर्स के लिये 53 प्रतिशत मंहगाई राहत की घोषणा की है वही छत्तीसगढ की सरकार ने भी 50 प्रतिशत मंहगाई राहत की घोषणा की है, लेकिन मध्य प्रदेश  सरकार द्वारा अभी तक मंहगाई राहत की घोषणा नही करने पर पेशनर्स अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 

इस संबंध में भारत पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष प्रभात पांडे ने बताया की भारत पेंशनर्स समाज ने बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक ज्ञापन दे कर महंगाई राहत के आदेश करने का आग्रह किया है। आदेश न होने की स्थिति में क्रमिक आंदोलन किया जायेगा। भारत पेंशनर्स समाज प्रधानमंत्री को सामुहिक पत्र लिख कर ध्यान आकर्षित करेगी।

 बैठक में पेंशनर्स समाज के डा एलएल शर्मा,  नित्य गोपाल कटारें, यू एस श्रोती, विजय सिंह राठौर, गिरी मोहन गुरू, राजेन्द्र ठाकुर, गीता प्रसाद शर्मा, एमएल वर्मा, डी एस चौहान, वायएन शर्मा, जी पवार, हरि सिंह सोलंकी, केसी दुवे, जेपी यादव, आर के पांडे आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here