शा नर्मदा महाविद्यालय में रोजगार मेला आयोजित 204 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया 6 दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 October 2024

शा नर्मदा महाविद्यालय में रोजगार मेला आयोजित 204 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया 6 दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


शा नर्मदा महाविद्यालय में रोजगार मेला आयोजित

204 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया

6 दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया


नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन शा नर्मदा महाविद्यालय में किया गया। जिला रोजगार कार्यालय एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा रोजगार मेला का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बबीता राठौर द्वारा रोजगार मेला का शुभारंभ किया गया। जिला रोजगार अधिकारी डॉ एबी खान एवं  धर्मेश तिवारी द्वारा रोजगार मेला में विशेष अहम भूमिका निभाई गयी एवं पॉलिटेक्निक प्राचार्य डॉ.पी.सी नरवरे, आरआर.चंद्राकर एवं सामाजिक न्याय विभाग से संजय गौर एवं अन्य कर्मचारी आयोजन में उपस्थित हुये। जिसमें निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने वाली कंपनियां शामिल हुयी।

नाहर (मंडीदीप), जील फैशन वेयर (धार), एस.आई.एस सिक्योरिटी, रिलायंस निप्पन लाइफ. ग्रामीण हॉट, प्रथम एजुकेशन भोपाल, नवकिसान बायोटेक, डिजायर, गोकुलदास एक्सपोर्ट (भोपाल), वक्रतुण्ड एसोसिएट, एच.डी.एफ.सी. लाईफ, एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस, जिज्ञासा, एम.आई.सी., ऐक्सिस बैक, भास्कर प्राइवेट लिमिटेड (मंडीदीप), दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना, टोयोटा। जैसी कंपनियां शामिल हुयी। जिसमें 366 युवाओं में से 204 को प्राथमिक चयन किया गया। एवं इसमें 6 दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया।


No comments:

Post a Comment

मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं की

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव  महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं क...

Post Top Ad

Responsive Ads Here