मिलावटी खाद्य सामग्रियों के खिलाफ प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 October 2024

मिलावटी खाद्य सामग्रियों के खिलाफ प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मिलावटी खाद्य सामग्रियों के खिलाफ प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी


नर्मदापुरम। आगामी त्योहारों की दृष्टिगत कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र एवं बनखेड़ी स्थित विभिन्न मिठाई, खोवा, नमकीन के प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की गई 19 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार एवं जितेंद्र सिंह राणा द्वारा बनखेड़ी स्थित कुशवाहा दूध डेयरी मजले स्वल्प आहार सदन बीकानेर मिष्ठान भंडार आदि मिठाई दुकानों की जांच की गई।

 साथ ही गुणवत्ता जांच हेतु पनीर, खोवा, रसगुल्ला, कलाकंद, बर्फी और मिठाइयों के 10 नमूने लिए गए इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न किराना परिसरों की भी जांच की गयी कार्यवाही सतत जारी है सभी निर्माता एवं विक्रेताओं को साफ सफाई एवं अन्य सावधानी हेतु निर्देश प्रदान किए गए।

 जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध अग्रिम  कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी। प्रशासन के आदेशानुसार कार्यवाही सतत जारी रहेगी एवं समस्त दुकानों वाहनों एवं कारखाने की नियमित निगरानी की जावेगी।


No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here