मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 24 March 2026

मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं की



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव 

महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं की


एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। मारवाड़ी स्वर्णकार समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ गणगौर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामनाएं कीं।

उत्सव के अंतर्गत सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर लोकगीतों एवं मंगल गीतों के साथ भाग लिया। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

उक्त कार्यक्रम का समापन नर्मदा तट स्थित सेठानीघाट पर विधि-विधान से गणगौर प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं तथा पूरे आयोजन को अनुशासित एवं भव्य रूप से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे तथा सभी ने आयोजन की सराहना की। 



No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here