संभागीय आईटीआई परिसर में जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ 24 से 26 मार्च तथा 28 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित होगा प्रशिक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 24 March 2026

संभागीय आईटीआई परिसर में जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ 24 से 26 मार्च तथा 28 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित होगा प्रशिक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


संभागीय आईटीआई परिसर में जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ

24 से 26 मार्च तथा 28 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित होगा प्रशिक्षण


नर्मदा पुरम। जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत मंगलवार को संभागीय आईटीआई परिसर में फील्ड ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। नर्मदापुरम जिले में कुल 53 फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं जो इसके उपरांत प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। मंगलवार को प्रारंभ हुए प्रशिक्षण में इनमे से 27 फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 24 मार्च से 26 मार्च तक एवं बचे हुए 26 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 28 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस अपर कलेक्टर अनिल जैन की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर एवं जिला प्रभारी सुश्री आयुषी यादव तथा मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे द्वारा फील्ड ट्रेनर अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संकलन, तकनीकी पहलुओं एवं संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सभी फील्ड ट्रेनर्स को प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल एप के विषय में भी बताया जा रहा है एवं उसकी हैंड्स ऑन प्रैक्टिस भी कराई जा रही है। मोबाइल ऐप का उपयोग करके ही डाटा का संग्रहण किया जाएगा।

प्रशिक्षण के उपरांत फील्ड ट्रेनर्स द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे जनगणना कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि जनगणना का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ होगा, जिसमें चार्ज अधिकारी, फील्ड ट्रेनर एवं जमीनी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूर्व तैयारी के रूप में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here