मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत 96 केन बियर एवं अवैध शराब परिवहन करते हुए, स्कूटी जप्त
आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण किया कायम
जप्त शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत 60000/-
नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही संबंधी निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत नर्मदापुरम 'अ ' आबकारी टीम द्वारा भोपाल तिराहे से एक दोपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में एक दोपहिया वाहन से एक बोरी में 96 केन बीयर पाई गईं ।
वाहन चालक ने नाम पूछने पर अपना नाम जीतू अहिरवार पिता माधव अहिरवार निवासी ग्वालटोली होना बताया। मौके पर संपूर्ण कार्यवाही कर कार्यवाही का वीडियो आदि बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर ,जप्त बियर एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 60000 /- है।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे ,गणपति बोबडे ,योगेश महोबिया ,भावना यादव ,मोहन यादव का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि आबकारी दल द्वारा सूचना संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही जिले में निरंतर जारी रहेगी ।

No comments:
Post a Comment