त्यौहारी बाजार को लेकर नपा में बैठक संपन्न एसएनजी ग्राउंड में लगेंगे सभी त्यौहारी बाजार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 18 October 2024

त्यौहारी बाजार को लेकर नपा में बैठक संपन्न एसएनजी ग्राउंड में लगेंगे सभी त्यौहारी बाजार



 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


त्यौहारी बाजार को लेकर नपा में बैठक संपन्न 

एसएनजी ग्राउंड में लगेंगे सभी त्यौहारी बाजार


नर्मदापुरम्। आगामी त्यौहारों को लेकर बाजार व्यवस्था से संबंधित शुक्रवार को नगरपालिका में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। आगामी सभी त्यौहारी बाजार एसएनजी ग्राउंड में लगाए जाएंगे। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र रावत, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ प्रशांत जैन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, स्वास्थ्य सभापति रिचा जीतू तिवारी सहित पार्षदगण, उनके प्रतिनिधि एवं नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने निर्देश दिए कि त्यौहार पर लगने वाले बाजार को व्यवस्थित करने लगातार कार्रवाई कर फल सब्जी ठेले वालों को निर्धारित स्थान पर पहुंचाएं। धनतेरस, दीपावली और ग्यारस के बाजार को व्यवस्थित रूप से लगवाना सुनिश्चित करें। सड़क पर किसी भी तरह का बाजार न लगे। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इस बात का ध्यान रखा जाए।  

*शुभ लाभ काउंटर बनेगा* 

दीपावली पर बाजार क्षेत्र में शुभ लाभ काउंटर बनाया जाएगा। जहां से गरीब बच्चों के लिए दीपावली की सामग्री जनभागीदारी से एकत्रित कर उन्हें नि:शुल्क वितरित की जाएगी। शुभ लाभ काउंटर से नगर के गणमान्य नागरिकों जोड़ने और अधिक से अधिक सामग्री एकत्रित करने निर्देश दिए गए। 

*यह हुए निर्णय* 

त्यौहारी बाजार की व्यवस्था बनाने में अतिक्रमण की कार्रवाई में प्रशासन तथा पुलिस सहयोग रहेगा। प्लास्टिक और डिस्पोजेबल सामग्री का विक्रय पूर्णत: बंद रहेगा। जिस वार्ड में गंदगी पाई जाएगी उस वार्ड के जमादार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों टाइम सफाई कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। कर्मचारी न आने पर जमादार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर शुभ-लाभ काउंटर बनेगा। कालोनियों में खाली पड़े प्लाटों के मालिकों की पहचान कर उन्हें फैंसिंग कराए जाने हेतु समझाइश दी जाएगी।




No comments:

Post a Comment

देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्धालु, जमकर हुई पुष्प वर्षा कल शिव पार्वती के विवाह की कथा में निकलेगी शिव बारात

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्ध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here