मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
किसानों की समस्याओं पर सरकार ना जन प्रतिनिधि ना ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं- गिरजा शंकर शर्मा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है
नर्मदापुरम। पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा के निवास पर जिला कांग्रेस द्वारा मीडिया से चर्चा में बताया कि भाजपा के राज में अव्यवस्थाएं व्याप्त है । पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि रवि की फसल की बोनी के लिए ना तो किसानों को खाद मिल पा रही है और वह खाद लेने के लिए लाइन में रहे लग रहे हैं तो उन्हें पुलिस के डंडे खाने पड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि जनप्रतिनिधि या अधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि खाद कितनी मात्रा में और कब मिलेगी और यह किसके द्वारा मिलेगी, समिति या प्राइवेट डीलर के द्वारा। जिले में चार विधायक हैं और दो सांसद हैं। इसके बाद भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है। पूर्व में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शराब बिक्री के खिलाफ भी एक पत्र देकर अवगत कराया था, लेकिन उसके बावजूद गली गली में शराब बिक रही है और सट्टा खुलेआम लिखा रहा है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है। बहू बेटी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। हर जगह उनके साथ प्रतिदिन एक ना एक घटनाएं हम सुनते चले आ रहे हैं। अभी बैतूल में ही दो बच्चियों को किडनैप करने का मामला सामने आया है। कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल भोपाल में एक दिन का आमरण अनशन कर रहे हैं। पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने कहा कि सिंचाई के लिए नहर 1 नवंबर से प्रारंभ की जाएगी । लेकिन जहां पर नहर कच्ची है वहां पर झाड़ियां उग आई हैं उनसे पानी कैसे आगे बढ़ पाएगा और किसानों को सिंचाई के लिए कैसे पानी मिल पाएगा यह एक चिंतनीय बात है।
श्री शर्मा ने कहा कि अमानक बीज एवं दवा पर भी नियंत्रण समाप्त हो गया है। अभी किसानों की मूंग खरीदी का भुगतान भी नहीं हो पाया है। इसके लिए सोहागपुर में किसानों ने प्रदर्शन भी किया था। भाजपा का सदस्यता अभियान भी फर्जी हो रहा है क्योंकि अभी जबलपुर में एक विधायक के पास कॉल आया और नर्मदापुरम के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के पास भी सदस्यता के लिए फोन आया कि आप भाजपा के सदस्य बन गए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने कहां की पूर्व में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को हमने ज्ञापन दिए हैं। अगर उस पर अमल नहीं होगा तो जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पं. गिरजा शंकर शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, कांग्रेस नेता अजय सैनी, सूरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment