नर्मदा वैली के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 October 2024

नर्मदा वैली के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन



 ्मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नर्मदा वैली के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन 


नर्मदा पुरम। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभावान छात्रों ने राज्य स्तर पर आयोजित विभिन्न राज्य-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिमायनी शंकुल कक्षा 11th ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो मे ,अक्षय मेहरा कक्षा 12th ,तन्मय नागले कक्षा 10th और भविष्य पेंड्रे कक्षा 11वीं ने फुटसल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

 राज्यस्तरीय फुटबॉल बालिका टीम में कनक साहू कक्षा 6th का चयन हुआ। नर्मदापुरम- में आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अदिति यादव कक्षा 9th और समृद्धि राजपूत कक्षा 10th और ग्वालियर में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मान्या रघुवंशी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे रही है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल, प्राचार्य इमरान खान, कोऑर्डिनेटर श्वेता शुक्ला एवं खेल शिक्षक यशवंत सिंह, मन्वेंद्र रघुवंशी ,वृंदा अहिरवार एवं शिक्षकों ने सभी विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here