मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
मोडिफाईड साईलेंसर वाले बुलेट और नशे में वाहन चलाने वालों पर न्यायालय ने किया जुर्माना
नर्मदा पुरम। यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाईड साइलेंसर वाली 6 मोटर साइकिल बुलेट को जप्त कर, प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए थे। न्यायालय द्वारा इनका निराकरण कर इन वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया।
यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन वाहनों का विवरण निम्नानुसार है । mP05 NB 9416 का ₹ 15000, MP05 MM 5040 का ₹ 3000, MP05 ZA 8684 का ₹ 3500, MP05 MY 7631 का ₹ 2500, MP05 ZE 5717 का ₹ 3500, MP05 MY 2259 का ₹ 5000, इस प्रकार 6 मोटर साइकिलों का कुल जुर्माना न्यायालय द्वारा ₹ 32500 किया गया। जबकि दो मोटर साइकिल के विरूद्ध चालक के नशे में होने पर विधिवत कार्यवाही कर निराकरण हेतु न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए उक्त दोनों वाहन MP05 ZC 7910 के चालक का ₹ 10000, MP05 MH 4303 के चालक का ₹ 10000 जुर्माना किया गया है।
श्री मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार कुल 8 मोटर साइकिलों पर कुल जुर्माना ₹ 52500 किया गया है । यातायात पुलिस द्वारा लोगों की असुविधा और ध्वनि प्रदूषण के निदान हेतु इस प्रकार के वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी और न्यायालय के आदेश पर अवैधानिक साइलेंसर जप्त कर रखे जा रहे हैं। जिनकी न्यायालय के आदेश पर नष्टीकरण की कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। यदि किसी को ऐसे वाहनों से दिक्कत है और आपके आसपास ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं, तो उनकी सूचना या वीडियो थाना प्रभारी यातायात अथवा उप पुलिस अधीक्षक यातायात को भेज कर दी जा सकती है। यातायात पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही निरंतर की जाएगी।

No comments:
Post a Comment