खरीफ सीजन की फसलों के विक्रय पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापारियों की बैठक संपन्न किसानों के हित में कार्य करने के दिए निर्देश-- परिहार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 October 2024

खरीफ सीजन की फसलों के विक्रय पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापारियों की बैठक संपन्न किसानों के हित में कार्य करने के दिए निर्देश-- परिहार


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


खरीफ सीजन की फसलों के विक्रय पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापारियों की बैठक संपन्न 

 किसानों के हित में कार्य करने के दिए निर्देश-- परिहार 


नर्मदापुरम। आगामी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुये कृषि उपज मण्डी समिति अंतर्गत कृषि उपज व्यवसाय करने वाले  अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों की मण्डी कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। 

जिसमें मण्डी सचिव ए के परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लायसेंसी कर्ता व्यापारियों को नीलामी में समय से भाग लेने, समय पर तौल कराने एवं कृषकों को नियमानुसार भुगतान कर पोर्टल पर ऑनलाईन भुगतान पत्रक जारी करने तथा कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाए। जैसे पशुओं का प्रांगण निषेध, मण्डी प्रांगण की तार फैसिंग मरम्मत, राड़ी झाड़ी साफ कराना, किसानों व व्यापारियों के लिये उपलब्ध संसाधनों के आधार पर बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था कृषक भोजन व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में निर्देश दिये।

 व्यापारियों द्वारा मण्डी प्रांगण में खरीदी गई उपज का भण्डारण, बारदाना रखे जाने की समस्या से अवगत कराया। मण्डी सचिव श्री परिहार ने भूमि आवंटन नियम 2009 के प्रावधानों अनुसार कार्यवाही करने को कहा तथा नियमित रूप से मण्डी में विपणन कार्य के निर्देश दिये। इस संबंध में व्यापारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई तथा व्यापारियों व कर्मचारियों को हर संभव किसानों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के बारे में कहा। 

व्यापारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी किसानों को हर संभव सहयोग करने के लिए कहा गया। मण्डी सचिव श्री परिहार द्वारा क्षेत्र के कृषक भाईयों से अपील की गई की प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य, सही तौल, नियमानुसार भुगतान के लिये अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डी प्रांगण नर्मदापुरम, उपमण्डी प्रांगण डोलरिया में लायें। 

बैठक में मुख्य रूप से फर्म प्रमोद ट्रेडिंग कम्पनी, दीप फूड प्रोसेसिंग, प्रेम ट्रेडिंग कम्पनी, सौरभ ट्रेडिंग कम्पनी, गुरुनानक ट्रेडिंग कम्पनी, गुरुकृपा दाल मिल, प्रभू कृ‌पा दाल मिल, शाम्ती ट्रेडर्स, किसान ट्रेडिंग कम्पनी, ओम ट्रेडर्स के प्रतिनिधि / प्रोपराईटर, मण्डी के संदीप मालवीय, राजेश तिवारी, अशोक माथनकर, निशांत मिश्रा सहायक उप निरीक्षक, विनोद रैकवार लेखापाल इत्यादि ने भाग लिया।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here