मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
श्री राम मंदिर मे शरद पूर्णिमा पर भगवान का किया विशेष श्रृंगार, खीर का भोग लगाया
नर्मदा पुरम। स्थानीय जगदीश मंदिर के नजदीक स्थित भगवान श्री राम के प्राचीन मंदिर मे शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम का विशेष श्रृंगार किया गया एवं खीर का भोग लगाया गया। शरद पूर्णिमा पर्व पर शहर में विभिन्न धार्मिक कार्य क्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी पंडित अरुण शर्मा, पंडित वैभव शर्मा ने भगवान श्री राम की विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर आरती उतारी। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री राम के प्राचीन मंदिर मे भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीराम के मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती और प्रसाद लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment