सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) में गायत्री हवन हुआ, बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के विषय में बताया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 October 2024

सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) में गायत्री हवन हुआ, बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के विषय में बताया गया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) में गायत्री हवन हुआ, 

बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के विषय में बताया गया


एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम। भोपाल तिराहा रसूलिया स्थित सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) में गायत्री हवन का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय में गायत्री परिवार से चन्द्रमोहन गौर , करुणा सिंह, विनिता बहन कार्यक्रम मे पधारे। हवन के पश्चात उन्होंने बच्चों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य आरती राय, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम मे हवन की शुरुआत से पहले चन्द्रमोहन गौर ने गायत्री मंत्र के महत्व के विषय मे बताया, एवं बच्चों का हवन का महत्व भी बताया इसके पश्चात पूरे विधि- विधान से हवन किया गया। गायत्री हवन एवं पूजन के पश्चात बच्चों के लिए “गुड टच बेड टच” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम में पधारी करुणा सिंह ने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के विषय में बताया। उन्होंने बताया विद्यालय की छात्राओ को आस पास के माहौल को समझने एवं किसी भी व्यक्ति अथवा महिला द्वारा किये जाने वाले गलत टच या असामान्य रूप से छूने को, किसी भी ऐसी स्थिति मे जब उन्हे सहज ना महसूस हो,आदि जानकारी से अवगत कराया। 

उन्होंने बताया की अगर कभी भी आपको लगे की ये ठीक नहीं है या इसका व्यवहार ठीक नहीं है, तो अपने शिक्षिकाओं–शिक्षकों को, माता -पिता, गुरुजनों को अवश्य बताए उसमे बिल्कुल भी न डरे, इस प्रकार की स्थिति में क्या करना चाहिए एव किसे सूचित किया जाना चाहिये, इस प्रकार बच्चों को क्या करना चाहिए किस तरह रहना चाहिए आदि समझाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।अंत में प्राचार्य आरती राय ने आभार प्रकट किया।



No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here