सात रस्ता से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर लगता है, अक्सर जाम, लोग होते हैं परेशान यातायात पुलिस ने पूर्व में की थी कई वाहनों पर कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 October 2024

सात रस्ता से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर लगता है, अक्सर जाम, लोग होते हैं परेशान यातायात पुलिस ने पूर्व में की थी कई वाहनों पर कार्यवाही


 



सात रस्ता से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर लगता है, अक्सर जाम, लोग होते हैं परेशान


यातायात पुलिस ने पूर्व में की थी कई वाहनों पर कार्यवाही 



एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। सात रस्ता से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर अक्सर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों के बेतरतीब ढंग से बीच सड़क पर खड़े रहने के कारण जाम लगता रहता है। जिसके कारण दुघर्टना की संभावना के साथ साथ आने जाने वाले आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना आए दिन करना पड़ता है। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में यातायात पुलिस द्वारा सातरास्ता से रेलवे स्टेशन की और जाने वाली सड़क पर बीच रास्ते में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। जिसके चलते, काफी समय तक कोई भी वाहन बीच सड़क पर खड़े नहीं हो रहे थे। लेकिन फिर से तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन बीच सड़क पर खड़े होने लगे हैं।

 जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में यातायात पुलिस इस और ध्यान देकर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन मार्ग होने के कारण कई वाहनों की आवाजाही 
दिनभर लगी रहती है। वहीं जाम लगने के कारण लोगों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here