प्लास्टिक के विरूद्ध लायंस क्लब आयुष का नवाचार नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, सीएमओ ने किया बर्तन बैंक का शुभारंभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 3 October 2024

प्लास्टिक के विरूद्ध लायंस क्लब आयुष का नवाचार नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, सीएमओ ने किया बर्तन बैंक का शुभारंभ


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


प्लास्टिक के विरूद्ध लायंस क्लब आयुष का नवाचार 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, सीएमओ ने किया बर्तन बैंक का शुभारंभ


एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम। डिस्पोजल को कहें बाय-बाय और स्टील के बर्तन उपयोग में लाएं के स्लोगन के साथ नर्मदापुरम में लायंस क्लब आयुष ने एक नवाचार की शुरूआत की है। बर्तन बैंक का शुभारंभ नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया गया। आमतौर पर लोग अपने घरों में किसी भी शुभ कार्य में डिस्पोजल का उपयोग करते हैं, जिससे ना सिर्फ गंदगी होती है बल्कि प्रदूषण का भी खतरा बना रहता है। सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजल की रोकथाम के लिए लायंस क्लब आयुष द्वारा एक बर्तन बैंक बनाया गया है।

*फोन लगाएं बर्तन पाएं*

क्लब के अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि बर्तन बैंक में 380 नग थाली, 380 चम्मच, 380 नग पानी के गिलास स्टॉक में रखे हुए, जोकि नर्मदापुरम क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को शुभ कार्य आयोजनों के लिए नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। इसके लिए लायंस क्लब आयुष के अधिकृत व्यक्ति को मो. 8770206850 काल कर आईडी कार्ड दिखाकर बर्तन प्राप्त किए जा सकेंगे। 

*बर्तन बैंक के शुभारंभ पर रह रहे मौजूद*

 नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, सीएमओ हेमेश्वरी पटले, डॉ श्रुति मालवीय, अंबर सेठा, अक्षत अग्रवाल, आदिल फाजली, शहीद खान, आशीष खापरे, डॉ कीर्ति नेमा, मनीषा तिवारी, मनीष गुप्ता, अंजू गुप्ता, एलएल रधुवंशी, प्रदीप कुमार, केएस राजपूत, अर्चना अग्रवाल, पूजा पटवा, श्रेया परसाई, श्रुति परसाई, जाबिर, दीपेश दुबे, पंकज वैध, अरुण पांडे, राजकुमार गिनयारे, आर आर सोनी, रफीक अली, डॉ श्रवण मालवी, सुशील खत्री मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा पुरम। इटारसी 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here