नर्मदापुरम के मिर्जा जमाल बने मिस्टर एमपी, आशीष दीक्षित ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन - नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने युवा खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान - जबलपुर में आयोजित मिस्टर एमपी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 16122024एचओएस नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार व बाडी बिल्डर आशीष दीक्षित, मिर्जा जमाल बेग। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 December 2024

नर्मदापुरम के मिर्जा जमाल बने मिस्टर एमपी, आशीष दीक्षित ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन - नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने युवा खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान - जबलपुर में आयोजित मिस्टर एमपी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 16122024एचओएस नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार व बाडी बिल्डर आशीष दीक्षित, मिर्जा जमाल बेग।



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 नर्मदापुरम के मिर्जा जमाल बने मिस्टर एमपी, आशीष दीक्षित ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन  

- नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने युवा खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान 

- जबलपुर में आयोजित मिस्टर एमपी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

16122024एचओएस नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार व बाडी बिल्डर आशीष दीक्षित, मिर्जा जमाल बेग।  


नर्मदापुरम: जबलपुर में रविवार को आयोजित मिस्टर एमपी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नर्मदापुरम के बाडी बिल्डर मिर्जा जमाल बेग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वहीं नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने युवा खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

 उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए मप्र बाडी बिल्डंग एसोसिएशन और जबलपुर बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जमाल को स्वर्ण पदक मिला तो वहीं चैंपियन आफ चैंपियन टाइटल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बेस्ट इंप्रूवड बाडी बिल्डर का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 280 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मिर्जा जमाल बेग ने 2023 में भी का मिस्टर एमपी का खिताब हासिल किया था। जमाल ने बताया कि उन्होंने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत और अभ्यास से हासिल किया है।

 जमाल के मुताबिक उनके वेट ग्रुप में काफी कड़ा मुकाबला था। स्पर्धा शुरू होने के पहले यह नहीं सोचा था कि पदक जीतना है, सिर्फ इतना सोचा था क अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। मिर्जा जमाल के प्रदर्शन पर जिला बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव विजय दिबोलिया का कहना है कि यह नर्मदांचल के लिए गौरव का पल है।  आशीष दीक्षित ने युवाओं के साथ मुकाबला किया जबकि उनकी उम्र 45 साल है। वहीं मिर्जा जमला बेग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इतनी बड़ी सपर्धा में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। उनकी इस उपलब्धि पर नर्मदांचल पत्रकार संघ, जिला बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन सहित अन्य खेल संगठनों, खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।

 जमाल ने बताया कि अगली स्पर्धा 29 दिसंबर को बैतूल में होने जा रही है। जिसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद देवास व उज्जैन में स्पर्धा होगी। उन्होंने बताया कि लक्ष्य को पाने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। मप्र बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाया है। अगली स्पर्धा की तैयारी की जा रही है जो कि बैतूल में होगी। 

मप्र बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को उचित व्यवस्था मुहैया करा रहा है इसी का परिणाम है कि खिलाड़ी लगातार अपना प्रदर्शन सुधार रहे हैं और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही नर्मदापुरम में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

​नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिका ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन "मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें" रिलीज़।"

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  "​नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिका ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन "मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवे...

Post Top Ad

Responsive Ads Here