विजय दिवस” पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 December 2024

विजय दिवस” पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


विजय दिवस” पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रस्तुत किया गया

इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई 


नर्मदापुरम । भारत के इतिहास में 16 दिसंबर का दिन गौरव और विजय प्रतीक है, इसी दिन 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना को अभूतपूर्व विजय प्राप्त हुई थी इस विजय की स्मृति में ”मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व” एवं “विजय दिवस” पर समस्त जिला पुलिस की इकाईयों में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण करने हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्देश जारी किए गए थे ।

प्राप्त निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में बीएसएनएल तिराहे पर  पुलिस बैंड की प्रस्तुति सांस्कृतिक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई ।


पुलिस बैंड ने अपने सुरों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और बलिदान की भावना को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने देशभक्ति गीतों पर उत्साह और गर्व के साथ तालियां बजाकर बैंड के प्रदर्शन की सराहना की, इस अवसर पर जोनल पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह सहित जिले के कई गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

 वातावरण में गूंजते पुलिस बैंड की देशभक्तियुक्त स्वर लहरियों ने श्रोताओं के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और गौरव का संचार किया।मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अंतर्गत इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य जनमानस में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करना है।कार्यक्रम के दौरान डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, एसडीओपी पराग सैनी, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, सूबेदार ईशान रिछारिया एवं पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा

No comments:

Post a Comment

​नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिका ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन "मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें" रिलीज़।"

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  "​नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिका ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन "मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवे...

Post Top Ad

Responsive Ads Here