रामपुर में निशुल्क आयुष चिकित्सा निदान शिविर का आयोजित किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 December 2024

रामपुर में निशुल्क आयुष चिकित्सा निदान शिविर का आयोजित किया गया


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


रामपुर में निशुल्क आयुष चिकित्सा निदान शिविर का आयोजित किया गया


एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम।मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेश पर जिला आयुष अधिकारी नर्मदापुरम डॉ श्रीमती बिमला गढ़वाल मैडम के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय आयुष ग्राम रामपुर द्वारा ग्राम पंचायत भवन रामपुर में निशुल्क आयुष चिकित्सा निदान शिविर का आयोजन दिनांक 16 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को किया गया |

 शिविर का शुभारंभ आशुतोष शरण तिवारी जनपद सदस्य एवं श्रीमती रीना तिवारी सरपंच ग्राम रामपुर द्वारा किया गया | शिविर नोडल अधिकारी डॉक्टर विश्वनाथ अहिरवार द्वारा बताया गया  जिले से आए आयुष चिकित्सकों द्वारा सेवा प्रदान की गई |आयुर्वेद से 205 रोगी होम्योपैथी से 73 रोगी एवं यूनानी से 94 रोगी इस प्रकार कुल 372 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया | 39 ग्रामीण जनों  का प्रकृति परीक्षण किया गया |

 146 ग्रामीण जनों एवं छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया | 36 व्यक्तियों की शुगर जांच की गई जिनमें से 9 शुगर के रोगी पाए गए | 72 हितग्राहियों का बीपी जांच किया गया जिनमें से 24 हाई बीपी के रोगी मिले | शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर गौरव भेरूवा डॉ लीना सतीजा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर आनंद सागर यूनानी चिकित्सक डॉक्टर युसूफ अली एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे |

No comments:

Post a Comment

​नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिका ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन "मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें" रिलीज़।"

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  "​नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिका ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन "मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवे...

Post Top Ad

Responsive Ads Here