यातायात पुलिस द्वारा साइबर और नशे के संबंध में जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व मे चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यातायात, साइबर और नशे के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
जिस के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये लगभग 250 ट्रैक्टर ट्रालियों में आगे और पीछे रेडियम पट्टी लगाई गई ।आज यातायात पुलिस द्वारा शिक्षण संस्था बंद रहने से जागरूकता अभियान थमा रहा किंतु लगातार दूसरे दिन बिना हेलमेट वाले और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध तेज कार्यवाही की गई
यातायात के उनि दिनेश मिश्रा और उनि उईके द्वारा अधिकारियों के निर्देशन में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई ।चालानी कार्यवाही के दौरान कुल वाहनों में कमियां पाए जाने पर 94 वाहनों की चालानी कार्यवाही की गई और कुल रुपए 29600 जुर्माना वसूल किया गया ।यातायात पुलिस की अपील है कि "हेलमेट जान बचाने के लिए है न कि चालान बचाने के लिए" अतः कृपया हेलमेट पहन कर सुरक्षित चलें और दूसरों को भी इस के लिए प्रेरित करें

No comments:
Post a Comment