जिला अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश शुरू, समर्थकों से मिल रहे कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए होगी रायशुमारी, मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि की भूमिका रहेगी अहम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 25 December 2024

जिला अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश शुरू, समर्थकों से मिल रहे कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए होगी रायशुमारी, मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि की भूमिका रहेगी अहम


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जिला अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश शुरू, समर्थकों से मिल रहे कार्यकर्ता

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए होगी रायशुमारी, मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि की भूमिका रहेगी अहम 




नर्मदा पुरम। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी कल होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों के नाम भी घोषित हो गए हैं और इनमें उनकी भूमिका मुख्य रहेगी। मंडल प्रतिनिधि और मंडल अध्यक्ष के अलावा विधायक ,सांसद और चुने हुए प्रतिनिधि की राय भी ली जाएगी। 

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए आधा दर्शन दावेदार सामने आ रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए मनोहर बड़ानी भी दौड़ में है। ‌वे‌ भाजपा शहर अध्यक्ष हैं । तीन बार भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रहे। अभी संभागीय कार्यालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।‌ वे व्यापारी महासंघ का महासचिव और सिंधी समाज का सेक्रेटरी की सेवाएं भी दे रहे हैं। अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ‌ इसके साथ ही प्रसन्न हरने,  संदेश पुरोहित, मृगेंद्र सिंह मंडलोई , शंभू भाटी सहित अन्य लोग अपनी दावेदारी जाता रहे हैं।

समर्थकों से मेल मिलाप शुरू 

रायशुमारी से पहले जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदार मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों से संपर्क करने में लग गए हैं । वहीं समर्थक नेताओं से भी मेल जोल बढ़ गया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद अब जिला भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है।  दावेदार अपने-अपने समर्थकों से मिलकर जिला अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी जता रहे हैं। नर्मदा पुरम में लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ता अध्यक्ष की दौड़ में है वहीं सिवनी मालवा तहसील से भी अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है। पार्टी की गाइडलाइन साफ है कि पार्टी के लिए समर्पित , लोकसभा विधानसभा और वार्ड  के चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने और जनता के बीच पहुंचने वाले कार्यकर्ता को मौका दिया जाएगा। 

नर्मदा पुरम से जिला अध्यक्ष के लिए चर्चा शुरू, सामने आए कहीं दावेदार 

जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष की दौड़ में शंभू सिंह भाटी, अजीत सिंह मंडलोई ,संदेश पुरोहित ,प्रसन्न हरने , मनोहर बड़ानी, राजेश तिवारी सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। बताया जाता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साफ और स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ता को मौका देने की बात कही है। सिवनी मालवा से अजीत सिंह मंडलोई भी भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी रहे हैं । डा शंभू सिंह भाटी भी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। 

प्रबल दावेदार बड़ानी कई पदों पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी 
भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए मनोहर बड़ानी का नाम भी चर्चा में है। ‌ बड़ानी भाजपा के कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके नाम पर भी पार्टी मुहर लगा सकती हैं। एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और सिंधी समाज के नेता के रूप बड़ानी की पहचान है। वह एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं।  इसके साथ ही साफ स्वच्छ छवि वाले नेता हैं और संगठन की पसंद भी माने जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विशेष पंजीकरण अभियान के तहत इटारसी एवं पथरोटा में आउटरीच गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विशेष पंजीकरण अभियान के तहत इटारसी एवं पथरोटा में आउ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here