अधिवक्ता संघ कल 21 फरवरी को अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल के विरोध में कार्य से विलग रहेंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 20 February 2025

अधिवक्ता संघ कल 21 फरवरी को अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल के विरोध में कार्य से विलग रहेंगे


एकेएन न्यूज़ एडिटर इन चीफ 


 अधिवक्ता संघ कल 21 फरवरी को अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल के विरोध में कार्य से विलग रहेंगे


नर्मदा पुरम। जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के सभी सदस्य 21 फरवरी को अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल 2025 के विरोध में कार्य से विलग रहेंगे l अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं के दमन के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन बिल 2025 लाया जा रहा है l

जो कि अधिवक्ताओं एवं जनता के हितों के प्रतिकूल है l केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ताओं को अनुचित ढंग से अधिवक्ताओं के विपरीत प्रावधान इस प्रस्तावित बिल से जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है lअधिवक्ता समाज के अधिकारों का सजग प्रहरी है l बिल संशोधन के नाम से अधिवक्ताओं के अधिकारों का ही दमन का प्रयास किया जा रहा है l

जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के सभी सदस्य गण उक्त संशोधन बिल का पुरजोर विरोध दर्ज करते हैं lऔर उक्त विरोध को दर्ज कराने के लिए कल 21 फरवरी को जिला अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर विरोध दर्ज कराएंगे l

एडवोकेट एक्ट संशोधन बिल के विरोध में एक दिवस सभी अधिवक्ता गण अपने को न्यायालय कार्य से विलग रखेंगे l जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम की कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के द्वारा यह प्रस्ताव तत्काल पारित किया गया है l जिसमें अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक जैन, सचिव मनोज जराठे ,उपाध्यक्ष मनोज यादव, सह-सचिव क्षमा चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, ग्रंथपाल पी डी चौरे, कार्यकारिणी सदस्य दीपक सोन, प्रकाश कुशवाहा, अभिषेक दीक्षित, सीके कुरापा, सौरभ तिवारी एवं और भी अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित रहे l

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here