मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
*जिले के 6 केंद्रों पर प्रारंभ हुई मप्र लोक सेवा अयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025।*
*परीक्षा के सफल संचालन के लिए गठित दल द्वारा निरंतर सभी केंद्रों पर निरीक्षण किया जा रहा है।*
नर्मदा पुरम। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के पहले सत्र की परीक्षा जिले के 6 केंद्रों पर सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गई है। प्रथम सत्र की परीक्षा में कुल 1748 परीक्षार्थियों में से 1443 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे।
इस प्रकार, प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 305 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि छात्रों को बिना किसी परेशानी के परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिल सके।


No comments:
Post a Comment