जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड : कलेक्टर सुश्री मीना* *सीटी बजाओ बच्चे बुलाओ नवाचार को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड* *दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम में कलेक्टर सोनिया मीना एवं डीपीसी डॉ राजेश जायसवाल ने प्राप्त किया पुरस्कार* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 15 February 2025

जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड : कलेक्टर सुश्री मीना* *सीटी बजाओ बच्चे बुलाओ नवाचार को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड* *दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम में कलेक्टर सोनिया मीना एवं डीपीसी डॉ राजेश जायसवाल ने प्राप्त किया पुरस्कार*


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


*जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड : कलेक्टर सुश्री मीना*

*सीटी बजाओ बच्चे बुलाओ नवाचार को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड*

*दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम में कलेक्टर सोनिया मीना एवं डीपीसी डॉ राजेश जायसवाल ने प्राप्त किया पुरस्कार*


नर्मदापुरम। जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के नवाचार "सीटी बजाओ बच्चे बुलाओ" को शनिवार को दिल्ली के हैवीवेट सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नर्मदापुरम जिले के शासकीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार के लिए किए गए इस अभिनव प्रयास की सफलता को प्रमाणित करता है।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना और जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) डॉ.राजेश जायसवाल ने पुरस्कार प्राप्त किया। उक्त पुरस्कार स्कॉच ग्रुप के वॉइस अध्यक्ष डॉ गुरुशरण धंजाल द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान रणनीति और समूह प्रमुख जनरल काउंसिल एवरस्टोन ग्रुप सुश्री प्रतिभा जैन, राष्ट्रीय सह संयोजक स्वदेशी जागरण मंच डॉ अश्विनी महाजन, काउंसिल स्कॉच लॉ ऑफिस आदित्य श्रीनिवासन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर मीना ने अपने उद्बोधन में इस उपलब्धि को उन सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित किया जिन्होंने इस नवाचार के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

"सीटी बजाओ बच्चे बुलाओ" अभियान की शुरुआत ग्रामीण अंचलों में की गई थी और इसे जिले के 115 ग्रामों में संचालित किया गया। इस नवाचार के परिणामस्वरूप प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में 70 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई। कलेक्टर सुश्री मीना ने कहा कि हम सभी आगे भी लगातार इस दिशा में काम करते रहेंगे और बच्चों तथा उनके माता-पिता को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते रहेंगे।कलेक्टर सोनिया मीना ने स्कॉच फाउंडेशन को उक्त स्कॉच अवार्ड प्रदान किए जाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।




No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here