आबकारी विभाग ने बालागंज क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही कुल 6 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त अनुमानित कीमत 45000/- रुपए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 February 2025

आबकारी विभाग ने बालागंज क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही कुल 6 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त अनुमानित कीमत 45000/- रुपए


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

आबकारी विभाग ने बालागंज क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही  

कुल 6 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त अनुमानित कीमत 45000/- रुपए 

 

नर्मदा पुरम। बुधवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब निर्माण, विक्रय परिवहन संग्रहण ,के विरुद्ध कार्यवाही  निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत नर्मदापुरम ' अ 'आबकारी टीम द्वारा बालागंज  फूटाकुआं के समीप एक बंद मकान से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब एवं बीयर की 6 पेटी कुल मात्रा 57 लीटर जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.2 (क) के तहत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया | 

आरोपी के विषय में प्रमाणिक जानकारी न मिल पाने पर तत्समय अज्ञात में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया I जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹45000/- है आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार , आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे ,गणपति बोबडे का सराहनीय योगदान रहा | आबकारी दल द्वारा सूचना संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी |


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here