संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे रंगारंग कार्यक्रम मेला मंच पर मंगलवार को अल्ताफ राजा ने सुमधुर गीतों से बांधा समां - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 February 2025

संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे रंगारंग कार्यक्रम मेला मंच पर मंगलवार को अल्ताफ राजा ने सुमधुर गीतों से बांधा समां


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे रंगारंग कार्यक्रम 

 मेला मंच पर मंगलवार को अल्ताफ राजा ने सुमधुर गीतों से बांधा समां 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, राजस्व सभापति निर्मला हंस राय के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में किया जा रहा है। 

मेला प्रभारी योगेश सोनी ने मंगलवार को दोपहर से शाम तक एसएनजी ग्राउंड में संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबडडी खिलाड़ियों से विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, पार्षद श्उपाध्याय, नरेंद्र पटेल, पूर्व पार्षद जीतू तिवारी, सेटी चौकसे, नंदू यादव, पार्षद प्रतिनिधि अतुल भंडारी आदि ने बतौर अतिथि परिचय प्राप्त किया। 

गीतकार अल्ताफ राजा ने मंगलवार शाम को मेले में समां बांध दिया। उन्होंने जब तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे पर समूचा मेला स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया। उन्होंने अपने प्रसिद्ध अनेक गाने गाए और श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। इस अवसर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, सभापति पार्षदगण, भाजपा नेता हंस राय, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, अतुल भंडारी सहित पूर्व पार्षदगण आदि उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रसिद्ध गायक अल्ताफ राजा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। 

मेला मंच पर आगामी कार्यक्रम 

20 फरवरी - अक्षता सिंह द्वारा भजन गायन।

21 फरवरी - वाली ठाकरे, द्वारा देवी जागरण।

22 फरवरी - आर्केस्ट्रा नाईट।

23 फरवरी - अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

24 फरवरी - सदाबहार गीत संध्या।

*प्रतियोगिताओं का विवरण 

 20 फरवरी को दंगल प्रतियागिता, शासकीय एसएनजी स्टेडियम

23 फरवरी को बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here