थाना कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 17 February 2025

थाना कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार



 थाना कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार


 नर्मदा पुरम। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 34 (2) आबकारी एक्ट मे विगत 02 माह से ईनाम उदघोषित फरार आरोपी भोपाल से पीछा कर किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जिला डॉ गुरकरन सिंह (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पराग सैनी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घाना क्षेत्र में अवैध मादक शराब तस्करों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही कर रही है।

दिनांक 25.12.2024 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी कि अवैध शराब से भरी हुयी एक ग्रे रंग की कार सर्किट हाउस घाट तरफ आने वाली है, सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर नजर रखी गई। कुछ देर बाद एक ग्रे रंग की कार पुलिस को आती दिखी जिसे घेराबंदी पर रोके का प्रयास किया जो कार चालक ने पुलिस को देखकर कार को अंधेरे मे रोक दिया। जिससे उक्त कार में बैठे हुये दो व्यक्ति कार से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। 

पुलिस द्वारा उक्त कार की तलाशी ली गई। जिसमे 16 पेटी अँग्रेजी शराब कीमती करीबन 1,69,000/- रु की होना पाया गया। कार चालक से उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम आयुष तिवारी पिता लेवेन्द्र तिवारी उम्र 25 वर्ष नर्मदापुरम का होना बताया एवं उक्त शराब के संबंध में बताया कि शिरीब गुरब एवं अस्सू पठान दोनों निवासी नर्मदापुरम द्वारा उक्त शराब नये साल पर बेचने के लिये ला रहे थे। कार से भागने वाले दो व्यक्ति भी शिरीष गुरब एवं अस्सू पठान ही है। पुलिस द्वारा मौके पर अवैध अँग्रेजी शराब 140 लीटर एवं alto कार क्रमांक MP 04 ZQ 5654 कुल कीमती लगभग 5,00,000/-रु को जप्त किया जाकर आरोपी 1. आयुष तिवारी 2.शिरीष गुरब एवं 3. अस्सू पठान के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, दौराने विवेचना फरार आरोपियों की पतरसी हेतु मुखबिर तंत्र लगाया गया व संभावित स्थानो पर दबिश दी गई।

 इस दौरान 16/02/2025 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा बताया गया कि आरोपी शिरीष गुरब भोपाल मे छिपा हुआ हैं उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु एक टीम भोपाल रवाना की गई। भोपाल पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी तो पता चला कि शिरीष गुरव भोपाल से अपनी माँ से मिलने नर्मदापुरम निकल गया हैं। जो उसका पीछा कर भोपाल तिराहा नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया। जिस से नाम पूछने पर अपना नाम शिरीष गुरब पिता उल्लास गुरब उम्र 34 साल निवासी कालिका नगर नर्मदापुरम बताया जो उक्त आरोपी को बिधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त अपराध मे ईनाम उदघोषित फरार आरोपी अस्सू पठान की जल्द ही गिरफ्तारी की जावेगी। ज्ञात हो कि शिरीष गुरब के विरुद्ध वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भी धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी थी।

मुख्य भूमिका :- निरी सौरभ पांडे थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि सुरेश चौहान, प्रआर वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रआर  विशाल भदौरिया, आर राजकुमार झपाटे, आर अंकित धनगर, आर जितेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here