विशाल निशुल्क नेत्र शिविर, 70 नेत्र रोगियों की जॉच - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 16 February 2025

विशाल निशुल्क नेत्र शिविर, 70 नेत्र रोगियों की जॉच


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


विशाल निशुल्क नेत्र शिविर, 70 नेत्र रोगियों की जॉच


नर्मदापुरम। रविवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ सुनीता कामले की देख देख में रेड क्रॉस भवन जिला चिकित्सालय परिसर में चिरायु हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज भोपाल एवं जिला अंधत्व निवारण समिति रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

 जिसमें लगभग 70 नेत्र रोगियों की जांच की गई जिसमें 15 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण हेतु भोपाल बस द्वारा भेजा गया। डॉ डी सी किंगर नेत्र विशेषज्ञ / जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में प्रति माह निशुल्क नेत्र शिविर लगाए जा रहे हैं।

 रेड क्रॉस प्रभारी शेरसिंह बडकुर, आर के वर्मा, श्रीमती अनिता वाघमारे नेत्र चिकित्सा सहायक विलास कुमार नीले उप जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं चिरायु हॉस्पिटल पैरामेडिकल टीम डॉ दीपांशी अभिषेक शुक्ला पीआरओ एवं स्टॉप चिरायु हास्पिटल का विशेष सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here