पचमढ़ी में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला 2025 के सफल संचालन एवं अन्‍य व्‍यवस्‍थाओ के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 16 February 2025

पचमढ़ी में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला 2025 के सफल संचालन एवं अन्‍य व्‍यवस्‍थाओ के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पचमढ़ी में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला 2025 के सफल संचालन एवं अन्‍य व्‍यवस्‍थाओ के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त


नर्मदापुरम। महाशिवरात्रि मेला 2025 के सफल और सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों को मेले के संचालन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी और जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि मेला बिना किसी रुकावट के आयोजित हो सके और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

प्रभारी अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा, सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, जलापूर्ति, यातायात व्यवस्थाएं और अन्य जरूरी कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, इन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का कार्य भी सौंपा गया है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरी हों, जिससे मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नर्मदा पुरम डीके सिंह ने मेले के सफल संचालन के लिए स्टोर इंचार्ज एवं सामग्री पूर्ति व्यवस्था के लिए कार्या०अधि० साडा पंचमढ़ी राजेश दीवान को नियुक्त किया है। इसी प्रकार पुलिस सामाग्री प्रदाय व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी थाना पचमढ़ी उमाशंकर यादव को, अधिकारियों कर्मचारियों की भोजन व्यवस्था एवं अधिकारियों कर्मचारियों के भोजन सामग्री परिवहन व्यवस्था के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम कमलेश दियावार, आवास एवं कैंप व्यवस्था के लिए तहसीलदार बनखेड़ी को, यातायात नियम पालन व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान, परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी राहुल यदुवंशी, वहां व्यवस्था एवं वाहनों की पीओएल व्यवस्था के लिए परियोजना अधिकारी जिला पंचायत योगेंद्र राय, पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नर्मदा पुरम मनोज कुमार वर्मा को, साफ सफाई व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी पिपरिया रवि प्रकाश नायक मातकोली से पचमढ़ी के कार्यक्षेत्र तक, सहायक ग्रेड 2 साड़ा पचमढ़ी अशोक नागवंशी पचमढ़ी से बड़ा महादेव कार्यक्षेत्र के लिए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बनखेड़ी निशांत श्रीवास्तव बड़ा महादेव से बीड कार्यक्षेत्र तक के लिए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सुहागपुर रीना राठौर नांदिया जंक्शन से चौरागढ़ तक कार्यक्षेत्र के लिए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद माखन नगर जी एस राजपूत नांदिया ग्राम से नांदिया जंक्शन के कार्य क्षेत्र के लिए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नर्मदा पुरम श्रीमती हेमेश्वरी पटले बीड़ क्षेत्र से नांदिया जंक्शन तक कार्यक्षेत्र के लिए, कार्मिक प्रबंधन के लिए जनपद पंचायत पिपरिया के सहायक ग्रेड 3 मधुसूदन तिवारी तथा पशु चिकित्सालय के एवीएफओ महेंद्र पाटीदार को, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य के लिए यंत्री विद्युत विभाग पिपरिया श्दिनेश भदोरिया को, फायर एवं आपातकालीन व्यवस्था के लिए सहायक ग्रेड तो जनपद पंचायत पिपरिया राजेश ग्यारसे, चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा खाद्य एवं औषधि निरीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार को, टेंट एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के लिए अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यंत्र की विभाग लोक निर्माण विभाग नर्मदापुरम रमन सिंह कीर, चढ़ोत्री स्थलों एवं मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों की व्यवस्था तथा वहां प्रवेश परमिट व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनीशा श्रीवास्तव को, गुमशुदा शिकायत एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ के लिए पटवारी बनखेड़ी वैशाली राजपूत एवं पूजा मेहरा को, मध्य निषेध व्यवस्थाओं के लिए जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर, फ्लेक्स लगवाने की संपूर्ण व्यवस्था के लिए एडीओ जनपद पंचायत प्रदीप पठारिया को, कंट्रोल रूम व्यवस्था के लिए तहसीलदार बनखेड़ी तथा नायब तहसीलदार सृष्टि डेहरिया को, कंट्रोल रूम संचार व्यवस्था के लिए सहायक ग्रेड दो टीकमदास तनवानी, मंगल सिंह ठाकुर भ्रत्य, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी राजू गुर्जर, स्टेनो टाइपिस्ट गुलाबचंद शर्मा संजय गांधी संस्थान पचमढ़ी को, वाहन चेकिंग व्यवस्था के लिए सचिव ग्राम पंचायत झालौन महेंद्र राजपूत एवं ग्राम पंचायत रामपुर राकेश कुमार सोनवंशी को, केंट नाके पर वाहन एवं सिर अकाउंट व्यवस्था के लिए सचिव ग्राम पंचायत उटिया किशोर दिलीप जायसवाल, सचिव ग्राम पंचायत सिरपन विपिन सराठे, सचिव ग्राम पंचायत मटकुली जितेंद्र ठाकुर तथा सचिव ग्राम पंचायत मरकढाना लाल जी रघुवंशी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत एवं पदेन अध्यक्ष महादेव मेला समिति पचमढ़ी सोहन सिंह रावत समस्त आदेशों का पालन सुनिश्चित करवाए जाना एवं मेला अवधि में पचमढ़ी में कैंप करेंगे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव मेला परिसर में संपूर्ण कानून व्यवस्था के लिए उत्तरदाई होगी। तहसीलदार पिपरिया वैभव बैरागी मेला क्षेत्र में सतत भ्रमण कर कानून व्यवस्था एवं सभी केदो पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।जिला प्रशासन द्वारा मेला के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या को रोकने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उक्‍त व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की गई है।



No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here