सभी टीमों और मैन ऑफ़ द मैच को बधाई, मैच की सफलता यह है की सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की : कलेक्‍टर सोनिया मीना जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस विभाग के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 16 February 2025

सभी टीमों और मैन ऑफ़ द मैच को बधाई, मैच की सफलता यह है की सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की : कलेक्‍टर सोनिया मीना जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस विभाग के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


सभी ने टीमों और मैन ऑफ़ द मैच को बधाई,

मैच की सफलता यह है की सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की : कलेक्‍टर सोनिया मीना

जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस विभाग के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित


नर्मदापुरम।  संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी के निर्देशानुसार और कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की पहल पर कुलामढ़ी ग्राउंड पर प्रशासन एकादश, वन विभाग और पुलिस विभाग के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। इस आयोजन में आयुक्त कृष्‍ण गोपाल तिवारी, आईजी नर्मदापुरम रेंज मिथिलेश शुक्‍ला, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, डीआई प्रशांत खरे, सीसीएफ, फील्‍ड डायरेक्‍टर, एसपी डॉ गुरकरन सिंह और डीएफओ की उपस्थिति में मैच खेले गए।

पहला मैच जिला प्रशासन और वन विभाग के बीच खेला गया, जिसमें कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की कप्तानी में जिला प्रशासन की टीम ने वन विभाग को हराया। इसके बाद फाइनल मैच में जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया।

पहले मैच में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने 22 रन बनाकर और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जबकि फाइनल मैच में अनुराग मिश्रा ने 35 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। आयोजन में दो महिला खिलाड़ी –उमा पटेल और दीक्षा सिंह, स्पोर्ट्स ऑफिसर भी इस मैच में खेलने आईं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

कलेक्‍टर ने सभी टीमों और मैन ऑफ़ द मैच को बधाई दी। उन्‍होने कहा कि मैच की सफलता यह है की सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

सभी अधिकारियों ने कलेक्टर और जिला प्रशासन की पूरी टीम को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इसके साथ ही खेल व्यवस्थाओं के लिए स्पोर्ट्स ऑफिसर उमा पटेल और अन्य व्यवस्थाओं के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान को धन्यवाद दिया।


No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here