कैमरे लगाकर प्राइवेसी भंग करने, बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु की जांच संबंधी शिकायत पहुंची जनसुनवाई में - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 18 February 2025

कैमरे लगाकर प्राइवेसी भंग करने, बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु की जांच संबंधी शिकायत पहुंची जनसुनवाई में

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 कैमरे लगाकर प्राइवेसी भंग करने, बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु की जांच संबंधी शिकायत पहुंची जनसुनवाई में


नर्मदापुरम। आम जनों की शिकायतों के त्वरित गति  से निराकरण करने के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जहां आवेदकों को तत्काल राहत प्रदान की जाती है। आज आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से संबंधित आवेदन पहुंचे जिनका जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौजान सिंह रावत ने यथा संभव निराकरण किया। जनसुनवाई में जुमेराती की शहजादी मिर्जा ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पड़ोसी इकबाल बेग द्वारा आवेदिका के परिसर पर निगरानी रखने एवं आवेदिका के परिवार वालों की प्राइवेसी भंग करने हेतु कैमरा लगाकर परेशान किया जा रहा है। जब आवेदिका द्वारा इसका विरोध किया गया तो इकबाल बेग द्वारा उनको मारपीट की धमकी दी गई। शहजादी मिर्जा ने तत्काल कैमरा हटाने की मांग की। जिला पंचायत के सीईओ श्री रावत ने पुलिस अधीक्षक डॉ गुरु करण सिंह को उक्त आवेदक के संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

वार्ड नंबर 26 बीटीआई नर्मदापुरम के नर्मदा प्रसाद ने विद्युत विभाग द्वारा मनमाना बिल दिए जाने की शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि वह गरीब परिवार से हैं और मनमाना विद्युत बिल जमा करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने विद्युत बिल माफ करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। श्री रावत ने एमपीबी को तत संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डोलरियां रोड मेहरा गांव इटारसी के मुकेश कुमार मलैया द्वारा आईआईटी रुड़की (उत्तराखंड) में अपनी बेटी अंशु मलैया की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। श्री रावत ने उक्त आवेदन को पुलिस अधीक्षक को जांच हेतु मार्क किया।

गुर्जर वाड़ा तहसील माखन नगर के हेमराज यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत 32 माह से लंबित किस्त  की राशि दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि गत 32 माह से उन्हें इस योजना के तहत एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने शीघ्र ही समाधान करने का निवेदन किया। श्री रावत ने तहसीलदार माखन नगर को प्रकरण की जांच कर संबंधित को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रुकी हुई किस्त दिलाए जाने के संबंध में निर्देश दिए। रेपूरा के पंकज रघुवंशी ने उनकी कृषि भूमि का पटवारी द्वारा सीमांकन न करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया और कहां की उनकी कृषि भूमि का जल्द ही सीमांकन किया जाए। जनसुनवाई में ग्राम कोहानी की मुलायम बी पति मोहम्मद खान ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ग्राम कोहानी स्थित उनकी आबादी भूमि की पटटे से शाहिद खान का नाम खारिज कर मुलायम बी का नाम दर्ज किया जाए। उन्होंने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि पटवारी एवं सचिव के द्वारा झूठी जानकारी देकर उनके देवर शाहिद खान का नाम आबादी भूमि के पटटे में दर्ज कर दिया गया है। जबकि शाहिद खान 50-60 वर्ष से भोपाल में अपने निजी मकान में परिवार के साथ निवास कर रहे हैं और यहां के मूल निवासी भी नहीं है। उन्होंने शाहिद खान का नाम खारिज करने की मांग की। श्री रावत ने तहसीलदार सोहागपुर को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

माखन नगर के ग्राम पंचायत जावली के घूडमल बघेल ने ग्राम पंचायत जावली में कार्यरत सचिव के द्वारा शासन की योजना का लाभ नहीं दिलाए जाने एवं पीएम आवास योजना का लाभ नहीं दिलाए जाने से संबंधित शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम हसनपुर की श्रीमती रुक्मिणी बाई ने कतिपय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर आने जाने के रास्ते को अवरूध करने के संबंध में शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया। 

रायपुर की श्रीमती प्रमिला चौरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने जाने एवं डोलरिया के ग्राम आवंरी के डालचंद गौर ने पीएम आवास की सूची में पात्र होने के उपरांत भी बेटे को लाभ नहीं मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि उनके द्वारा बार-बार आवेदन और निवेदन करने के बाद भी उनके पुत्र को पीएम आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है। श्री रावत ने उक्त सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित निराकरण करने के निर्देश दिए।

नर्मदापुरम के वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी निजी संपत्ति आवासीय प्लाट के रूप में राजा मोहल्ला में स्थित है। क्योंकि वह सर्विस में बाहर रहते रहे तो राजस्व विभाग की त्रुटि के कारण वह प्लाट भांजे के नाम हो गया था। उन्होंने बताया कि भांजे की मृत्यु हो गई है अब वह प्लांट वापस उनके नाम स्थानांतरित किया जाए। पिपरिया के ग्राम मोगरा के सुखलाल ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी भूमि को शासन द्वारा अधिकृत किया गया है लेकिन अब तक मुवावजा राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर कृषि कार्य करके ही वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उन्होंने जल्द से जल्द  मुआवजा दिलाए जाने की  मांग की। सोहागपुर के ग्राम मरकाढाना के  राजेश कुमार वंशकार ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि कुछ लोगों ने ग्राम के हनुमान मंदिर एवं रास्तों पर कब्जा कर रखा है और उस जगह पर मकान भी बना रहे हैं। उन्होंने रास्ते का कब्जा हटाने एवं मकान का निर्माण कार्य रोकने की मांग की। ईशान परिसर कॉलोनी के एक व्यक्ति ने शासकीय नाले पर अतिक्रमण कर नाले को छोटा कर दिए जाने और इससे बारिश के दौरान भारी मात्रा में पानी की निकासी होने की एवं नाली का पानी कॉलोनी में भर जाने संबंधी शिकायत की और कहा कि तत संबंध में उचित निराकरण किया जाए।

जामुन डोल जलाशय कैचमेंट एरिया विकासखंड केसला के कृषकों ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करके बताया कि ग्राम जामुन डोल में सिंचाई विभाग द्वारा 50 वर्ष पहले जलाशय का निर्माण किया गया था। उस समय प्रत्येक कृषक को अपनी सिंचाई आवश्यकता के हिसाब से पानी की पूर्ति हो जाती थी। किंतु समय के अनुसार कृषक सिंचाई का रकबा बढ़ाते गए और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि अब किसान मोटर और सिंचाई इंजन की सहायता से पानी को काफी दूर तक ले रहे हैं।

 जिससे जो मूल कृषक हैं उन्हें अपनी फसलों के लिए पर्याप्त सिंचाई जल नहीं मिल पा रहा है। जिसका असर फसल के उत्पादन पर पड़ रहा है। किसान अपनी लागत नहीं निकाल पा रहे हैं। समस्त किसानों ने जनसुनवाई में अनुरोध किया कि जलाशय की क्षमता के मान से क्षेत्र का निर्धारण कर सिंचाई कुलाबों से सिंचाई करने की अनुमति प्रदान की जाए एवं डीजल पंप एवं विद्युत मोटर आदि को पूर्ण तथा सख्ती के साथ प्रतिबंधित किया जाए। सीईओ श्री रावत ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता को तत संबंध मैं  नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here