आगामी ग्रीष्म ऋतु को मध्य नजर रखते हुए पेयजल के वैकल्पिक स्रोत विकसित किए जाएं - कमिश्नर श्री तिवारी ऑफिसर्स क्लब में कल्चरल गतिविधियां शुरू की जाए जनसुनवाई में तत्काल निराकृत होने वाले प्रकरण तत्काल निराकृत करें कमिश्नर ने विडियों कान्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से कलेक्टर्स को दिये निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 18 February 2025

आगामी ग्रीष्म ऋतु को मध्य नजर रखते हुए पेयजल के वैकल्पिक स्रोत विकसित किए जाएं - कमिश्नर श्री तिवारी ऑफिसर्स क्लब में कल्चरल गतिविधियां शुरू की जाए जनसुनवाई में तत्काल निराकृत होने वाले प्रकरण तत्काल निराकृत करें कमिश्नर ने विडियों कान्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से कलेक्टर्स को दिये निर्देश



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 आगामी ग्रीष्म ऋतु को मध्य नजर रखते हुए पेयजल के वैकल्पिक स्रोत विकसित किए जाएं - कमिश्नर श्री तिवारी

ऑफिसर्स क्लब में कल्चरल गतिविधियां शुरू की जाए

जनसुनवाई में तत्काल निराकृत होने वाले प्रकरण तत्काल निराकृत करें

कमिश्नर ने विडियों कान्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से कलेक्टर्स को दिये निर्देश


नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए की वे सभी आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए अभी से पेयजल के वैकल्पिक स्रोत को विकसित करें। 

कमिश्नर ने कहा कि कई नलकूपों में पानी सूख रहा है एवं जल संकट भी गहरा सकता है। कई जगह जल परिवहन की स्थिति भी आ सकती है। इन सब चीजों को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था भी बनाए रखें। कमिश्नर ने कहा कि किसी भी स्थिति में आम जनता को पानी के लिए परेशान ना होना पड़े। कमिश्नर ने नर्मदा पुरम में स्थित ऑफीसर्स क्लब के संबंध में कलेक्टर नर्मदापुरम को निर्देश दिए की ऑफीसर्स क्लब में छोटी -छोटी कल्चरल गतिविधियां की जाए। गेट टू गेदर एवं छोटे-छोटे मनोरंजन के कार्य की शुरुआत ऑफिसर्स क्लब में हो

कमिश्नर श्री तिवारी ने कहां कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण कर दिया जाए। श्री तिवारी ने कहा कि अतिक्रमण, घर पर कब्जा नल से पानी बहने, नाली की सफाई, जैसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है, ऐसी शिकायतों पर तत्काल दो से तीन घंटे में एक्शन लेते हुए निराकरण कर दिया जाए। कमिश्नर ने कहा कि जो प्रकरण तत्काल निराकृत हो सकते हैं उन्हें अनावश्यक रूप से संबंधित अधिकारी को मार्क करके लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि यथासंभव सभी कलेक्टर स्वयं जनसुनवाई करें।

कमिश्नर तिवारी ने जनसुनवाई सीपीग्राम पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन के प्राप्त प्रकरणों पर भी त्वरित गति से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहां की लोकसभा गारंटी में प्राप्त हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम के सीमांकन के प्रकरण तत्काल निराकृत कर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा करते हुए कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि वह द्वितीय एवं तृतीय फोटो पोर्टल में अपलोड करें। वर्तमान में द्वितीय एवं तृतीय फोटो की कम संख्या पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लगाए गए पौधे के साथ द्वितीय एवं तृतीय फोटो पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना ने बताया कि जिला पंचायत में कंट्रोल रूम बनाकर प्रतिदिन अपलोड फोटो की मार्किंग की जाएगी। कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि इस हफ्ते एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपेक्षित प्रगति लाई जाए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ऑनलाइन एवं संयुक्त आयुक्त विकास  जी सी दोहर ऑफलाइन उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here