मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
विहिप ने हर मस्तक तिलक अभियान चलाकर हिंदू नव वर्ष का किया स्वागत
एके एन न्यूज़ इटारसी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी प्रखंड इटारसी द्वारा पूज्य पंचायत सिंधी समाज के आराध्यदेव भगवान झूलेलाल की जन्म जयंती के उपलक्ष्य एवं हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर फूलमाला से स्वागत किया।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री चेतन राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, जिला संयोजिका तरुणा सोनी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वलेचानी, उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, संतोष शर्मा, बजरंग दल नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, मातृशक्ति नगर संयोजिका अनीता तिवारी , सह संयोजिका आरती मालवीय, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आशा गोस्वामी,सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका डाली सांकरिया, दुर्गावाहिनी सेवा प्रमुख कीर्ति राजपूत, गोरक्षक वीरू बाथरी, संदीप चौरे,नवीन शर्मा,अभय वैद्य, योगिता सोनी, अर्चना मालवीय, मीरा दीवान, चांदनी, रेखा गंभीर, नीतू साहू, रानी मनवारे, अंजली नागईच, मीना सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment