राज्‍य के अंदर नवीन तकनीकों के अध्ययन हेतु कृषकों का भ्रमण दल भेजा गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 24 March 2025

राज्‍य के अंदर नवीन तकनीकों के अध्ययन हेतु कृषकों का भ्रमण दल भेजा गया



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

राज्‍य के अंदर नवीन तकनीकों के अध्ययन हेतु कृषकों का भ्रमण दल भेजा गया


एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम । उप संचालक उद्यान नर्मदापुरम श्रीमती रीता उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत राज्‍य के अंदर कृषकों के लिए 03 दिवसीय प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक किया गया है। कार्यक्रम के तहत 25 कृषकों का दल के.के. रघुवंशी ग्रा.उ.वि.अधि. केसला के नेतृत्व में भोपाल, सीहोर, देवास और उज्जैन में उद्यानिकी फसलों का अवलोकन करेगा और वैज्ञानिकों से परिचर्चा करेगा।

कृषक दल को जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक उद्यान, नर्मदापुरम, श्रीमती रीता उईके, सुश्री विजयालक्ष्मी और विकास अग्रही सहित कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद, हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर करते हैं साफ सफाई

एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम    अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद,  हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here