मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
क्षत्रिय मराठा समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
महिलाओं ने होली का पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील की
नर्मदापुरम । क्षत्रिय मराठा समाज की मातृ शक्ति द्वारा बुधवार को नेहरू पार्क में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी और होली का पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील नागरिकों से की।
इस मौके पर श्रीमति सुशीला वाइसकर,श्रीमति प्रीति आगौन,श्रीमति सुशीला चव्हाण, श्रीमति छमा मराठा, श्रीमती चंपा बाई, श्रीमति उज्वला चव्हाण, मानसी, कांची आदि सामाजिक लोग एवं नन्हें मुन्ने बच्चे और महिलाएं भी भारी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुई।

No comments:
Post a Comment