रंगों की पहचान से अनजान दृष्टिबाधित बच्चों ने जमकर खेली होली बच्चों ने उत्साह और आनंद से मनाया होली का त्यौहार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 15 March 2025

रंगों की पहचान से अनजान दृष्टिबाधित बच्चों ने जमकर खेली होली बच्चों ने उत्साह और आनंद से मनाया होली का त्यौहार


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


रंगों की पहचान से अनजान दृष्टिबाधित बच्चों ने जमकर खेली होली

 बच्चों ने उत्साह और आनंद से मनाया होली का त्यौहार


एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। भोपाल तिराहा स्थित सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों ने जमकर होली खेली। विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली धूमधाम से मनाई गई।

गौरतलब है कि रंगों की पहचान से अनजान इन बच्चों ने खूब जमकर होली खेली। होली खेलने के लिए बच्चों ने विभिन्न रंगों का भी उपयोग किया। बच्चों ने शिक्षिकाओं से सहयोग से एक दूसरे को रंग लगाए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति संतोष चौरसिया एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। बच्चों ने शिक्षको के साथ भी होली खेली एवं शिक्षकों ने भी बच्चों को रंग लगाए और विभिन्न रंगों से भरी प्रकृति की तरह बच्चों के जीवन में भी रंग भरने का आशीर्वाद दिया। 

विद्यालय की प्राचार्य ने होली के महत्व को समझाते हुए बच्चों को बताया कि होली क्यों मनाते हैं। इस दौरान सभी बच्चें बहुत आनंदित नजर आए, अंत में सभी बच्चों को होली की मिठाई खिलाई और नास्ता कराया गया।


No comments:

Post a Comment

मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं की

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव  महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं क...

Post Top Ad

Responsive Ads Here